Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बहने हैं जो डिज्नीलैंड में डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों ऋतिक रोशन के गाना ‘घुंगरू’ पर डांस कर रही हैं। वहीं बहनों ने टॉप और सॉट्स पहना है। जोकि उन पर काफी सूट कर रहा है। वीडियो में दोनों एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स कर रही हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोगों की नजर उनपर से नहीं हट रही हैं।
डांस कर रही इन बहनों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jikariasisters नाम से अपलोड किया गया है जो कि इन बहनों का ही अकाउंट है। वीडियो पर अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक आ गए हैं साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।