Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस कुछ सेकंड के इस वीडियो में किसी जगह पर कोई प्रोगाम चल रहा है। प्रोगाम में कुछ लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। तभी एक महिला छोटी सी बच्ची को लेकर उनके पास जाती है और माला पहनाकर उनको सम्मानित करती हैं। उसके बाद छोटी सी बच्ची उन लोगों से मिल कर हाथ मिलाती है और जैसे-जैसे वो लोग डांस का स्टेप करते हैं वैसे-वैसे बच्ची भी करना शुरू कर देती है। बच्ची बिल्कुल वैसे ही डांस करती है जैसे की वो नृतक।

विज्ञापन

वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही लोग बच्ची की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो विजिट उडुपी नाम के एक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों ने इस बच्ची के शानदार डांस के लिए रेड हार्ट की झड़ी लगा दी। इसके अलावा बच्ची के लिए बहुत ही प्यारे-प्यारे मैसेज भी कमेंट सेक्शन में लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ