हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: टीवी पर माइकल जैक्सन को देख डॉगी करने लगा डांस, वीडियो देख हो जाएंगे फैन

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो कुत्ते का होता है। ऐसा ही एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो में नजर आ रहा डॉगी टीवी में चल रहे माइकल जैक्सन के डांस को काफी ध्यान से देख रहा होता है। डांस देखते-देखते डॉगी कुछ ऐसा करने लगता है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, डॉगी को माइकल जैक्सन का डांस इतना पसंद आ जाता है कि वो खुद भी नाचना शुरू कर देता है। वो इतने अलग-अलग डांस के स्टेप्स करता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

डॉगी का वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Yoda4ever नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 25 हजार लाइक आ चुके हैं और 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट भी किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें