Viral Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ कंटेंट ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आपकी दिलचस्पी बढ़ जाती है। अगर कुछ ऐसे वीडियो की बात करें तो इनमें जंगली जानवरों से जुड़े हुए वीडियो लोगों को खासे पसंद आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो गजराज का इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें अपना पसंदीदा फल खाने के लिए वे जुगाड़ भिड़ाता दिख रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी टहलते हुए एक पेड़ के पास आता है। दूर से ही उसकी नजर पेड़ पर लगे कटहल पर पड़ जाती है। जैसे ही वो पेड़ के पास पहुंचता है कटहल को तोड़ने की जुगत में जुट जाता है। कटहल हाथी से करीब 15-20 फीट ऊपर था और ऐसे में कटहल तक पहुंच पाना हाथी के लिए आसान नहीं था। पर हाथी ने हार नहीं मानी और वो कटहल तोड़ने के पेड़ पर चढ़ने की कोशिश में लग जाता है। अंत में पेड़ के सहारे सूंड उठाकर कटहल तक पहुंच जाता है और उसे तोड़ लेता है।

कटहल की ऊंचाई देख सभी को ऐसा लग रहा था उसे तोड़ पाना हाथी के लिए संभव नहीं होगा। लेकिन उसने सभी को गलत साबित करते हुए जैसे-तैसे कटहल को पाकर ही दम लिया। इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। साथ है कैप्शन में लिखा है, “हाथियों के लिए कटहल वही है जो इंसानों के लिए आम है। कटहल को पाने के लिए हाथी के इस दृढ़ संकल्प पर मनुष्यों द्वारा बजाई गईं तालियां बिल्कुल दिल को छू लेने वाली है।” 30 सेकेंड के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ