हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फर्जी पुलिसवाला बनकर किया कॉल, शख्स ने ऐसे पलट दिया गेम; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Scammer Video :  पुलिसवाला बनकर एक स्कैमर ने शख्स को कॉल किया तो शख्स ने बड़ी ही चालाकी से पूरा गेम ही पलट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Viral Scammer Video :  डिजिटल इंडिया के इस जमाने में जमकर धोखाधड़ी हो रही है। थोड़ी सी लापरवाही से लोगों को लाखों का चूना लग जा रहा है। पिछले कुछ समय से स्कैम करने वालों ने पुलिस बनकर लोगों को डराना और धमकाना शुरू किया और पैसे की डिमांड की। कई लोग इसके शिकार हुए लेकिन अब बहुत लोग जागरूक हो चुके हैं और स्कैमर्स की ही खिंचाई कर देते हैं।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बेहद चालाकी से एक घोटालेबाज स्कैमर के साथ खेला कर दिया। वीडियो देखने के बाद यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल फ्रॉड करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और शख्स को अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा लेकिन शख्स ने ऐसा खेल खेला कि फ्रॉड करने वाले की चाल उलटी पड़ गई।

शख्स ने पलट दिया पूरा गेम

कॉल करने वाले ने शख्स ने कहा कि अपना चेहरा दिखाओ और सामने आकर बात करो। शख्स को पहले से पता था कि ये एक फ्रॉड कॉल है तो उसने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उसने अपने पालतू पिल्ले को दिखाते हुए कहा कि मैं यहां हूं, सर! अचानक ये जवाब सुनकर फ्रॉड करने वाला भी हैरान रह गया। कुत्ते को अपने सामने देखकर वह खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

विज्ञापन


वीडियो कॉल में कुत्ते को देखकर फ्रॉड करने वाले शख्स ने कैमरा ऑफ कर दिया जबकि कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने कहा कि थानेदार मैं यहां हूं, फर्जी वर्दी वाले, कहां गया? यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग धोखेबाज को गजब तरीके से सबक सिखाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर की करतूत से उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट दाहिने का कर दिया ऑपरेशन

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाह भाई, क्या गजब सबक सिखाया है। एक अन्य ने लिखा कि अब ये जानकर खुशी हो रही है कि लोग अब फ्रॉड करने वालों को सबक सिखा रहे हैं। एक ने लिखा कि ये फ्रॉड करने वालों के साथ यही होना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही है, खुद धोखेबाज भी हंस पड़ा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola