Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर किए जाते हैं। कुछ-कुछ समय में एक ट्रेंड आता है, जिसपर सभी अपने वीडियो बनाते हैं। हालांकि, अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ना कोई नया गाना और ना ही कोई एडिटिंग, यह तो बरसों से चला आ रहा एक भारतीय नृत्य जैसा लगता है। एक तरफ जहां गानों में शोर होता है, शब्द समझ नहीं आते और प्रेम भाव की कमी होती है। वहीं, इस वायरल वीडियो में अपनी सास के लिए एक बहू का प्रेम दिखता है। वीडियो में एक महिला ने लाल कलर की साड़ी पहन रखी होती है। बताया गया कि वह अपनी सास के लिए डांस कर रही है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में महिला को हम साथ-साथ हैं फिल्म के गीत ‘मैय्या यशोदा’ पर खूबसूरती से नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसकी सास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके सामने बैठी है। उसका नृत्य देखते हुए हर कोई भावुक हो गया और उनकी सास के चेहरे पर चमक आ गई। महिला ने जिस अदा नृत्य किया, वह इंटरनेट पर छा रहा है। कई लोगों का कहना है कि आजकल ट्रेंड को देखकर खूब वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं, लेकिन उनमें इस तरह की वीडियो को जगह नहीं मिल पाती।
urviikarr नामक एक अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया, जिसे 2 लाख से भी अधिक लाइक मिल चुके हैं। Pov के तहत वीडियो पर लिखा है, ‘मैंने अपनी सासू मां के लिए डांस किया।’ वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, उपयोगकर्ताओं में से एक ने लिखा, ‘हर लड़के का सपना होता है कि आपके जैसी पत्नी हो’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘मैं यह देखकर लगभग रो पड़ा! इतना शुद्ध वीडियो! भगवान आपका भला करे।’
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines