Viral Video: नहर की पुलिया पर योगा कर रहा था साधु, उसके बाद जो हुआ वो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है। वीडियो भी ऐसा है कि उसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। एक साधु नहर की पुलिया पर योगी की एक मुद्रा में आने की कोशिश करता है और इसके बाद बाद उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव के बाहर एक नहर है। नहर की पुलिया पर एक साधु बैठा है। साधु अपने हाथों के सहारे खुद को हवा में उठाने की कोशिश करता है। कुछ ऊपर उठता भी है कि तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
संतुलन बिगड़ते ही वह नहर में पीछे की ओर पानी में जा गिरता है। हालांकि नहर में पानी कम ही था। साधु को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। वहां खड़ा एक व्यक्ति अपने कैमरे से इस पूरे वाक्ये को कैद कर रहा था। साधु के गिरते ही वहां खड़े लोगों की हंसी छूट जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: