लाइव रिपोर्टिंग कर रही पत्रकार की बड़ी चूक कैमरे में कैद, कमेंट में खूब मजे रहे लोग

News Anchor Viral Video : टीगन ब्राउन दक्षिण कैरोलिना, अमेरिका में WMBF चैनल में स्पोर्ट्स एंकर हैं। हाल ही में जब वह लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं तो उससे एक गलती हो गई। जिसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है!

Anchor Viral Video

News Anchor Viral Video : लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एंकर्स और रिपोर्टर कई बार हास्यास्पद स्थिति का सामना कर चुके हैं। कुछ रिपोर्टर्स लाइव के दौरान ऐसी गलती कर बैठते हैं कि लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। अमेरिका की एक रिपोर्टर के साथ ऐसा ही हुआ। वह लाइव रिपोर्ट कर रही थी, अंत में उसे लगा कि वह ऑफ एयर हो चुकी है लेकिन ऐसा नहीं था। उसने ऐसी हरकत कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टीगन ब्राउन दक्षिण कैरोलिना, अमेरिका में WMBF चैनल में स्पोर्ट्स एंकर हैं। हाल ही में जब वह लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं तो उससे एक गलती हो गई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल एंकर अपनी बात कहने के बाद कुछ देर के लिए खामोश रही। उसे लोग अब उसे ऑफ एयर कर दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। एंकर लाइव थी और इसी दौरान उत्साह में आकर अपना माइक उछाल दिया।

माइक हवा में फेंक चलती बनी एंकर 

टीगन ब्राउन ने यह सोचकर कि वह अब लाइव नहीं है, उन्होंने माइक हवा में फेंक दिया और फ्रेम से बाहर चली गई। हालांकि, बाद में जब रिपोर्टर को पता चला कि कैमरा अभी भी चल रहा था, तो वह शर्मिंदा हो गई। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका वीडियो वायरल हो गया। जिस पर लोगों के कई मेजदार कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि साइन ऑफ करने का यह तरीका भी जबरदस्त है। एक अन्य ने लिखा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है, वह एक मस्त इंसान दिखाई दे रही है जो हंसमुख भी है। एक ने लिखा कि इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ये एंकर कितनी उत्साहित है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रिपोर्टर की गलती नहीं है, ऐसे ही ऊर्जावान और खुश रहना चाहिए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों के पास माइक ड्रॉप होता है लेकिन टीगन ब्राउन के पास “माइक स्पिन” है। कमाल है। एक ने लिखा कि आपका तरीका मजेदार है लेकिन अगर ये महंगा माइक टूट गया ना तो बवाल हो जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि रिपोर्टर्स को भी खुश रहना चाहिए, इस एंकर का वीडियो देखकर अच्छा लगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ