हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

रेगिस्तान में ड्यूटी कर रहे जवान ने रेत में सेंका पापड़, 47 डिग्री में भी निभा रहे फर्ज; वीडियो वायरल

Rajasthan Heat Wave : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान रेत से पापड़ को ढक रहा है। कुछ देर बाद जब पापड़ को बाहर निकाला गया तो ऐसा लग रहा है कि जैसे पापड़ को भुना गया हो।
बता दें कि राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 47 सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

Rajasthan Heat Wave : देश के कई इलाके भयंकर गर्मी की चपेट में है। कई जगहों पर तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों को लेकर चेतावनी जारी की है। राजस्थान में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी बीच रेगिस्तान में ड्यूटी कर रहे एक BSF के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के रेतीले धोरे बुरी तरह तप रहे हैं, इन सीमाओं पर बी एस एफ के जवान 46 डिग्री से अधिक तापमान होने के बावजूद निर्बाध रूप से देश सेवा में जुटे हुए है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान पापड़ लेकर उसे रेत में ढक देता है। रेत इतनी गर्म है कि कुछ ही देर बाद पापड़ कड़क हो जाता है और ऐसा लगता है जैसे उसे भुना या सेंका गया । पापड़ आसानी से टूटता दिखाई दे रहा है। रेत में पापड़ सेंककर जवान ने यह दिखाने की कोशिश की है कि वह देश के प्रति फर्ज निभा रहे हैं, भले ही वहां कितनी गर्मी हो।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। रेगिस्तान में रेत की वजह गर्मी अधिक पड़ती है। राजस्थान के कई इलाके पाकिस्तान से स्टे हुए हैं ऐसे में ऐसी जगहों पर देश की सुरक्षा के लिए BSF के जवानों की तैनाती रहती है, यहां जवान 24 घंटे, 12 महीने देश की सुरक्षा में खड़े रहते हैं। इसी बीच चिलचिलाती गर्मी में रेत में पापड़ भूनते BSF के जवान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : देश में मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी के बीच होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का Latest Update

देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया। अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी के आस पास रहने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola