---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

सरकारी कमरे में इंस्पेक्टर के साथ रंगरलियां मना रहा था थानेदार, ‘फौज’ लेकर पहुंच गई बीवी; जमकर हुआ क्लेश

Agra Viral Video : मामला आगरा के एक थाने का है, यहां एक थानेदार, महिला इंस्पेक्टर के साथ सरकारी आवास में मौजूद था। तभी थानेदार की पत्नी 'फौज' के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।

Agra Viral Video : उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला इंस्पेक्टर और थानेदार की पिटाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि थानेदार को कुछ महिलाएं और पुरुष पीट रहे हैं, जबकि महिला इंस्पेक्टर को एक महिला पकड़कर खड़ी है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

वायरल वीडियो आगरा के थाना रकाबगंज का है। यहां महिला इंस्पेक्टर शैली राणा थाने में ही मौजूद सरकारी आवास में रहती हैं, उनके कमरे में मुजफ्फरनगर में तैनात थानेदार पवन चौधरी भी मौजूद था। इस दौरान पवन की पत्नी पूरे तामझाम के साथ रकाबगंज थाना में मौजूद सरकारी आवास पहुंच गई। इसके बाद जमकर बवाल हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

सरकारी आवास में पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन चौधरी और शैली राणा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन चौधरी प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला और आगरा पहुंच गया। पवन की पत्नी को पहले से ही शक था तो वह भी पवन के पीछे-पीछे आगरा पहुंच गई। पवन की पत्नी कुछ पुरुषों, महिलाओं और अपने बच्चे के साथ शैली राणा के सरकारी आवास में घुस गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


पवन चौधरी और शैली राणा को रंगे हाथ पकड़ा और फिर उन्हें खींचकर कमरे से बाहर निकला। दोनों की जमकर पिटाई हुई। वीडियो में महिला इंस्पेक्टर और थानेदार को जमकर गालियां दी जा रही हैं। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : वाटरफॉल में पर्यटकों के डूबने का वीडियो वायरल, देखते ही देखते खत्म हो गईं जिंदगियां

वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब दोनों अपनी मर्जी से कर रहे हैं फिर दूसरे उनको रोकने वाले कौन होते हैं? क्या सब अधिकार बस महिला को ही होते हैं? एक अन्य ने लिखा कि पुलिस विभाग की छवि खराब की जा रही है, कोई कार्रवाई तो की जानी चाहिए। एक ने लिखा कि दो बालिग लोग अपने कमरे में मौजूद हैं तो उनके साथ इतना बवाल करने की क्या जरूरत है, इससे उसकी महिला की जिंदगी और आसान हो जाएगी या उससे प्यार करने लगेगा? इसे पति -पत्नी के बीच में और विवाद ही होगा।

First published on: Aug 04, 2024 08:19 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola