PM Narendra Modi and CM Mamata Banerjee Memes : लोकसभा चुनाव में कई नेताओं पर मीम्स बन रहे हैं तो कुछ पर कार्टून बनाए जा रहे हैं। हाल ही में दो नेताओं पर एक जैसे मीम बने और दोनों के रिएक्शन अलग-अलग देखने को मिले। दरअसल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का डांस करते हुए एक मीम बनाया गया और उसी तरह का मीम पीएम मोदी का भी बनाया गया। ममता बनर्जी पर बने मीम पर जहां कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस तरह के वीडियो देखकर खुशी होती है। क्या आप जानते हैं कि जिस वीडियो को एडिट कर पीएम मोदी और ममता बनर्जी का मीम बनाया गया, वो असल में किसका है?
जिस वीडियो को एडिट कर पीएम मोदी और ममता बनर्जी को डांस करते दिखाया गया गया है, उसमें दोनों एक कंसर्ट के स्टेज पर एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने हजारों की भीड़ है और अलग-अलग वीडियो मे डांस दोनों कर रहे हैं। चंद सेकंड के इस वीडियो को एडिट कर कई नेताओं का ‘डीपफेक’ वीडियो बनाया गया है।
ये है असली वीडियो
पीएम मोदी और ममता बनर्जी को जिस एडिटेड वीडियो में दिखाया गया, असल में वह एक अमेरिकी रैपर का है। रैपर का नाम माइल्स पार्क्स मैक्कलम है, जिन्हें लिल याची (Lil Yachty) के नाम से जाना जाता है। Youtube पर उनके इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है। इस वीडियो में वह एक लाइव कंसर्ट में स्टेज पर एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं। लिल याची साल 2015 में तब प्रसिद्ध हुए, जब उनका “वन नाइट” गाना हिट हो गया। इस गाने को Youtube पर 13करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।
मीम देखकर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मीम पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा, “सभी की तरह खुद को डांस करते हुए देखकर मुझे भी मजा आया। चुनावी मौसम में ऐसी क्रिएटिविटी वाकई मजेदार है।” दरअसल पीएम मोदी ने इस वीडियो को बनाने वालों की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी का डांस करते ‘डीपफेक’ वीडियो वायरल, देखते ही पुलिस ने लिया एक्शन
पश्चिम बंगाल पुलिस ने नोटिस किया जारी
वहीं ममता बनर्जी पर यही मीम बनाए जाने पर कोलकाता की साइबर ब्रांच ने वीडियो हटाने या कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। कोलकाता पुलिस की तरफ से कहा गया कि अगर इस वीडियो को नहीं हटाया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अब सोशल मीडिया पर यह एक मुद्दा बन गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines