Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के कई वीडियोज अपलोड होते हैं। जिसमें कुत्ते, बिल्ली, बंदर, शेर, घोड़ा का भी नाम सबसे पहले आता है। इनकी ये वीडियोज देख यूजर्स भी काफी ज्यादा खुश नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जोकि एक घोड़े का है। जिसे देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहा ये वीडियो किसी मैदान का लग रहा है जहां एक घोड़ा मजे से लेटा हुआ नजर आ रहा है और अपने मुंह से घास नोंच-नोंचकर खा रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे आज उसके मालिक ने उसे काम पर से छुट्ठी दी है और वह इस दिन को बिल्कुल फुरसत में बिताना चाहता है। घोड़े का यह वीडियो देखकर आप उसे जरूर आलसी कहते हैं।

विज्ञापन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपने कभी घोड़ों को बैठे नहीं देखा होगा। आपको बता दें कि घोड़े बैठ नहीं सकते, वो सीधे लेट ही जाते हैं, नहीं तो खड़े-खड़े अपना वक्त बिताते हैं। इस क्लिप को @buitengebieden नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने 65 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई शानदार है कि छुट्टी वाले दिन मेरा हाल भी कुछ ऐसा ही होता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मैंने पहली बार किसी घोड़े को इस तरीके से लेट-लेटकर घास खाते हुए देखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ ये घोड़ा वाकई बड़ा आलसी है।’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ