Viral Video: नागिन डांस करते-करते लोगों ने खोया आपा, की ऐसी धुलाई, देख हो जाएंगे लोटपोट
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल कुछ लोगों के डांस का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में दो आदमी खुशी-खुशी नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक नीली टी-शर्ट पहने हुए आदमी कुछ ज्यादा ही नाग के चरित्र में घुस जाता है और पीली शर्ट पहने आदमी को अपने हाथों से, सांप के फन की तरह मार देता है। पीले रंग का आदमी गुस्से में आ जाता है और हमले के बाद अपने समकक्ष को ‘डंक’ मार देता है। कुछ ही पल में स्थिति हिंसक हो गई और उन्होंने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया।
https://www.instagram.com/tv/CYJPea9lggm/?utm_source=ig_web_copy_link
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो को फिर से “I am a dreamer 5” अकाउंट से शेयर किए गया है। नेटिज़न्स ने वीडियो को बिल्कुल प्रफुल्लित करने वाला पाया और यही वजह है कि इस विडियो को हजारों व्यू, लाइक और कमेंट मिले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: