हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: राष्ट्रीय पक्षी के साथ बर्बरता की हदें पार, वीडियो देखने के बाद लोग आक्रोश में

---विज्ञापन---

Viral Video : मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है। इसके साथ बर्बरता करना कानूनन अपराध है। इसके बाद भी कई बार लोगों को मोर के साथ बर्बरता करते देखा गया है, उन पर कार्रवाई भी हुई है। अब एक और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सड़क किनारे पड़े मोर के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं पार हो रही हैं।

वीडियो के बारे में अधिक जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो शेयर कर (mission_green_mumbai) के इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया गया है कि मोर एक सड़क एक्सीडेंट में घायल हो गया था। इसके बाद मोर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोर के शरीर से लोग पंख नोच रहे हैं। एक-एक कर कई लोग वहां पहुंचे और पंख नोचने लगे। वीडियो देखने से अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि मोर जिंदा है या मर चुका है लेकिन राष्ट्रीय पक्षी के साथ इस तरह की बर्बरता देखकर लोग भड़क रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Subhajit Mukherjee Foundation (@mission_green_mumbai)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दुनिया का सबसे खतरनाक प्राणी – मनुष्य। एक ने लिखा कि पृथ्वी पर सबसे खतरनाक प्रजाति मानव जाति ही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि जब बात इंसान के फायदे की होगी तो आपको नोच खायेंगे। एक ने लिखा कि मोर को किसी राक्षस ने उठाकर सड़क के किनारे तक भी नहीं रखा। एक अन्य ने लिखा कि यह देखकर दुख हो रहा है कि लोग सिर्फ अपना स्वार्थ ही देखते हैं। क्या यही होगा अपने देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ, क्या सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई करेगी?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : चंदन के पेड़ से क्यों लिपटे रहते हैं जहरीले सांप? जानिए इसके पीछे चौंका देने वाले कारण

एक अन्य ने लिखा कि क्या औरत और क्या मर्द..इंसान की जाति ही गलत है। एक ने लिखा कि मोर के पंख गिरे हुए मिलते हैं, उन्हें बेचा जाता है। अब इस तरह नोंच कर क्या मिलेगा इन्हें? एक अन्य ने लिखा कि मोर के साथ ऐसा व्यवहार करने वालों को सबक सिखाया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola