हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एयरपोर्ट पर लैंड करते ही फ्लाइट में चले लात-घूंसे, पुलिसवाले को भी पीटा; वीडियो वायरल

Flight Fight Viral Video : फ्लाइट में हंगामा करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ना सिर्फ फ्लाइट अटेंडेंट बल्कि पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया। इसके बाद वह गिरफ्तार हो गया।

विज्ञापन

Flight Fight Viral Video : विमान में लड़ाई झगड़े, मारपीट और बवाल के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें रोकने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट और एयरपोर्ट पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ना सिर्फ यात्रियों पर हमला कर दिया बल्कि पुलिसकर्मी और फ्लाइट अटेंडेंट को भी पीट दिया। इसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा

बताया गया कि यात्री ने फ्लाइट के उड़ाने भरने के वक्त से ही हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि शुरुआत में मामले को साधारण समझकर उसे बैठाया गया और फ्लाइट ने उड़ान भरी लेकिन इसके बाद उसकी अन्य यात्रियों से बहस हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स एक फुटबॉल टीम की जर्सी पहना हुआ था।

शख्स के व्यवहार को देखकर किसी यात्री ने उसकी पसंदीदा टीम पर टिप्पणी कर दी, इसके बाद तो वह उग्र हो गया और मारपीट करने लगा। फ्लाइट एडिनबर्घ से अंताल्या जा रही थी। अंताल्या में फ्लाइट के लैंड होते ही पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले जाने लगी लेकिन वह पुलिसकर्मियों और फ्लाइट स्टाफ पर ही हमला करने लगा।

विज्ञापन


शख्स का व्यवहार देखकर फ्लाइट में मौजूद एक बच्ची बुरी तरह डर गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची डरकर अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही है जबकि उसकी मां उसे शांत कर रही है। हालांकि कुछ देर तक चले बवाल के बाद शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और खींचकर उसे फ्लाइट से बाहर ले गई।

यह भी पढ़ें : 34 हजार के बिल ने फेसबुक पर करवाई फजीहत, नए रेस्टोरेंट ने ऐसे लिया महिला से बदला

विज्ञापन

बताया गया कि शख्स नशे में धुत था और उसके पास वोडका की खाली बोतल भी मिली है। यात्रियों के अनुसार, वह पूरी यात्रा के दौरान सबको परेशान करता रहा। इससे हमारी यात्रा बहुत कष्टदायक हो गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola