नई दिल्ली: ऑनलाइन चीजें ऑर्डर करना और किसी परिचित को पार्सल भेजना आम बात है। अगर आप भी अपने किसी परिचित को उनके पसंद या फिर अपने पसंद की चीजें ऑनलाइन भेजते हैं तो ये वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे।
अभी पढ़ें – Punjab: असामाजिक तत्वों ने चर्च में घुसकर तोड़ी यीशु की मूर्ति, पादरी की कार में भी लगाई आग
दरअसल, आप जो पार्सल किसी को भेजते हैं तो आम तौर पर उसे कुरियर कंपनी रेलवे के जरिए दूसरे शहरों तक पहुंचाती है। ट्रेन में चढ़ाने और फिर उतारने के दौरान आपके पार्सल के साथ जो सलूक किया जाता है, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/yabhishekhd/status/1564111984836378624
वायरल वीडियो में क्या है
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुलियों को ट्रेन से पार्सल को उतारते हुए दिखाया गया है। हैरानी की बात ये है कि पार्सल को सामान्य तरीके से उतारकर रखने के बजाए कुली सामानों को फेंकते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे इस वायरल वीडियो में एक रेलवे स्टेशन दिख रहा है जहां सामानों का ढेर लगा हुआ है।
कई कुली ट्रेन से पार्सल उतारते दिख रहे हैं। वे सुरक्षा की परवाह किए बिना ट्रेन से पार्सल लेकर फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो में कुली द्वारा फेंका गया एक पार्सल रेलवे स्टेशन पर लगे सीलिंग फैन से भी टकराता है।
30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को अबतक करीब 30 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वे (कुली) पार्सल ऐसे फेंक रहे हैं जैसे वे खाली बक्से हो। यही कारण है कि कभी-कभी पार्सल आप तक अच्छी क्वालिटी में नहीं पहुंचता है।
अभी पढ़ें – MP: एकतरफा प्यार में गला रेतने वाले आरोपी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कई यूजर ने रेलवे पर पार्सल को गलत तरीके से डिलीवर करने का आरोप लगाया। बता दें कि वायरल वीडियो गुवाहाटी स्टेशन का बताया जा रहा है। उधर, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से पार्सल उतरने वाले लोग संबंधित कोरियल कंपनी के लोग होते हैं। पार्सल लोड और अनलोड करना निजी पार्टी की जिम्मेदारी है न कि रेलवे की।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines