Viral Video: आपके पार्सल का रेलवे स्टेशन पर ऐसा होता है हाल, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

Parcels Tossed Out

नई दिल्ली: ऑनलाइन चीजें ऑर्डर करना और किसी परिचित को पार्सल भेजना आम बात है। अगर आप भी अपने किसी परिचित को उनके पसंद या फिर अपने पसंद की चीजें ऑनलाइन भेजते हैं तो ये वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे।

दरअसल, आप जो पार्सल किसी को भेजते हैं तो आम तौर पर उसे कुरियर कंपनी रेलवे के जरिए दूसरे शहरों तक पहुंचाती है। ट्रेन में चढ़ाने और फिर उतारने के दौरान आपके पार्सल के साथ जो सलूक किया जाता है, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/yabhishekhd/status/1564111984836378624

वायरल वीडियो में क्या है

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुलियों को ट्रेन से पार्सल को उतारते हुए दिखाया गया है। हैरानी की बात ये है कि पार्सल को सामान्य तरीके से उतारकर रखने के बजाए कुली सामानों को फेंकते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे इस वायरल वीडियो में एक रेलवे स्टेशन दिख रहा है जहां सामानों का ढेर लगा हुआ है।

कई कुली ट्रेन से पार्सल उतारते दिख रहे हैं। वे सुरक्षा की परवाह किए बिना ट्रेन से पार्सल लेकर फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो में कुली द्वारा फेंका गया एक पार्सल रेलवे स्टेशन पर लगे सीलिंग फैन से भी टकराता है।

30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को अबतक करीब 30 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वे (कुली) पार्सल ऐसे फेंक रहे हैं जैसे वे खाली बक्से हो। यही कारण है कि कभी-कभी पार्सल आप तक अच्छी क्वालिटी में नहीं पहुंचता है।

कई यूजर ने रेलवे पर पार्सल को गलत तरीके से डिलीवर करने का आरोप लगाया। बता दें कि वायरल वीडियो गुवाहाटी स्टेशन का बताया जा रहा है। उधर, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से पार्सल उतरने वाले लोग संबंधित कोरियल कंपनी के लोग होते हैं। पार्सल लोड और अनलोड करना निजी पार्टी की जिम्मेदारी है न कि रेलवे की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ