Painter made picture of Mahendra Singh Dhoni on watermelon: सोशल मीडिया पर आपने कई आर्टिस्ट्स की बेहद सुंदर आर्ट देखी होगी। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक आर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक शख्स अपनी कलाकारी के जरिए महेंद्र सिंह धोनी की पिक्चर तरबूज पर उकेर देता है। जिसे यूजर्स बहुत ही पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने कमेंट कर शख्स के टेलेंट की तारीफ कर कहा कि इन्हें बेस्ट आर्टिस्ट का अवार्ड मिलना चाहिए।
दरअसल, अंकित बगियाल नाम के आर्टिस्ट ने तरबूज पर एमएस धोनी की तस्वीर उकेरने वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें वह तरबूज पर अपने टेलेंट की बदौलत एमएसडी यानी हमारे पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी की पिक्चर बना देते हैं। यह अपने इंस्टग्राम पेज पर फलों और सब्जियों पर नक्काशी या चित्रकारी करने के लिए जाते हैं। इस वीडियो में उन्होंने तरबूज पर एमएसडी की खूबसूरत तस्वीर बनाकर लोगों को अपना कायल कर लिया। कलाकार ने तरबूज पर कैप्टन कूल का चेहरा बखूबी असली तरीके से उकेर दिया।
आर्टिस्ट की लोगों ने की तारीफ
अंकित ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर कहा कि उन्होंने एमएसडी के प्रति अपना सम्मान और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए उनकी पिक्चर को तरबूज पर उकेरा है। साथ ही उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया और कहा कि मुझे आपकी याद आती है एमएस धोनी।
ये भी पढ़ें: आसमान से सीधा कार की छत पर गिरा मेटियोरॉइड, धमाके से गाड़ी में हुआ बड़ा छेद
रील की शुरुआत में अंकित को अपनी कला को अंतिम रूप देते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उन्हें क्रिकेटर के चेहरे को खूबसूरती से तरबूज के छिलके पर उकेरते हुए देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है। जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अंकित की इस आर्ट को लोग खूब पसंद कर रहे है। एक शख्स ने लिखा कि हम आपको याद करते हैं माही। वहीं, दूसरे यूजर ने आर्टिस्ट की तारीफ करते हुए लिखा कि बहुत ही सुंदर आर्ट है आपकी। इसके साथ तीसरे शख्स ने कहा कि आपको बेस्ट आर्टिस्ट का अवार्ड मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ें: ट्रक है या घर! तीन मंजिल जितनी ऊंचाई, टायर्स के सामने आदमी भी लगता है बौना, देखें Video
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines