Viral Video: 'तितलियां' गाने पर अंकलजी ने मटकाई ऐसी कमर, शादी वाले डांस फ्लोर पर लग गई आग

In wedding uncle dance rocks

In wedding uncle dance rocks

Viral Video: वेडिंग सीजन चल रहा है। शादी समारोह में डांस करते न्यू कपल, का वीडियाे, डांस करती भाभी का वीडियो, भाभी-देवर का डांस आदि कई ऐसे डांस वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में (social media) सोशल मीडिया पर कुर्ता-पाजमा पहने एक अंकल जी (uncle dance) का डांस इंटरनेट पर दबाकर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हिट पंजाबी सॉन्ग पर डांस

वीडियो में अंकल Harrdy Sandhu और Afsana Khan के हिट सॉन्ग kade Ess Phool Te Kade Oss Phool Te, Yaar Mera Titliyan Warga गाने पर कमल लचकाते नजर आ रहे हैं। सफेद रंग के चूड़ीदार पजामा और हल्के क्रीम रंग के कुर्ता में डांस करते यह अंकल कहर ढा रहे हैं।

गाने के बोल के साथ डांस स्टेप

पूरे 3.3 मिनट के इस वीडियो में अंकल पूरी शिद्दत से एक-एक डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल के साथ अपने हाथ, आंख, कमर हिलाकर डांस कर रहे है। अंकल शरमाए बिना पूरा एन्जॉय कर रहे है। उनके आसपास उनके दो-चार दोस्त भी नजर आ रहे है, जो डांस में उनका हौंसला बढ़ाते, सीटी मारते और अंकल में जोश भरते नजर आ रहे है। काले रंग के जूते पहले अंकल ने हाथ में घड़ी डाल रखी है।

विज्ञापन

2 मिलियन व्यू हो चुके

यह वीडियो फेसबुक पर Gk Parveen Udaan नामक यूजर्स ने डाली है। जिनकी बॉयो में खुद को Digital creator बताया गया है। अब तक 2 मिलियन से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। 38k लोगों ने इसे लाइक किया है। 17k लोग इसे शेयर कर चुके हैं और 1.9k लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। कमेंट करने वाले लोग अंकल जी की इस उम्र में एनर्जी की तारीफ कर रहे है और खुद भी उम्र बढ़ने पर ऐसी मस्ती करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ