एक पिलर हिला और ढह गया पूरा पुल, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Viral Video On Social Media: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पहले एक पिलर गिरता है और उसके बाद पूरा का पूरा पुल गिरने लगता है।

Bridge Collapsed Viral Video

पुल गिरने का वीडियो वायरल

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो देख नहीं होगा यकीन 

इस वायरल वीडियो में पहले एक पिलर गिरता है, जिसकी वजह से एक-एक करके बाकी सारे पिलर गिरने लगते हैं और उनके साथ उन पिलर पर बनाया गया पुल भी एक-एक करके धराशायी होने लगते हैं। एक बार को यह देखते हुए आपको ऐसा लगेगा कि यह ताश के पत्ते का घर है, जो भरभराकर गिर रहा है। वीडियो में जिस तरह से यह पुल गिर रहा है उसे देखते हुए आपको हंसी आना लाजमी है। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और इसे कई सारे लाइक्स भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो कहा है कि इस बारे में तो कोई जानकारी अभी मौजूद नहीं है, लेकिन इस वीडियो को Niềm Tin Cuộc Sống नामक हैंडल पर शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा कि मुझे कहना होगा कि इस पुल का डिजाइनर बहुत अच्छा है। उसने इसका डिजाइन समय की गणना और पिलर के बीच समान दूरी को ध्यान में रखते हुए बनाया है। वहीं, लोगों ने इस वीडियो के बारे में काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, यहां हमारे प्यार का पुल टूट गया। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या डिजाइनर है वाह…।  एक और यूजर ने लिखा  कि वीडियो में पुल टूटते हुए दिख रहा है, यह बहुत खतरनाक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ