हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 'राणा जी माफ करना...' गाने पर महिला कर रही थी डांस, स्टेप्स के चक्कर में स्टेज से गिरी

Dancer Fallen Down From Stage: ‘राणा जी मुझे माफ करना…’ गाने पर डांस करते वक्त एक डांसर स्टेज से नीचे गिर पड़ी।

विज्ञापन
स्टेज डांस वायरल वीडियो

Dancer Fallen Down From Stage: सोशल मीडिया पर स्टेज डांस के कई वीडियो वायरल होते हैं। ज्यादातर वीडियो डांस के स्टाइल, नए और अजीब स्टेप्स को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं लेकिन अब एक महिला के डांस का वीडियो (Viral Video Of Stage Dance) इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि वह स्टेज से गिर गई। स्टेज पर भीड़ के सामने डांस करते वक्त महिला एक स्पेट करना चाहती थी, जिसकी वजह से वह स्टेज से नीचे गिर गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ‘राणा जी माफ करना.. ‘ गाने पर डांस कर रही है। स्टेज पर और सामने कई लोग बैठे हुए हैं, पुलिस भी तैनात है। वीडियो देखने पर यह समझा जा सकता है कि यह ग्रामीण इलाके में आयोजित किसी कार्यक्रम का है। महिला गाने के हिसाब से स्टेप्स कर रही थी लेकिन वह स्टेज पर लेटकर एक स्टेप करना चाहती थी लेकिन इसी दौरान गड़बड़ी हो गई।

स्टेप्स के चक्कर में स्टेज पर गिरी डांसर

महिला स्टेज पर लेटकर एक स्टेप्स करना चाहती थी लेकिन वह ऐसी जगह खड़ी हुई, जहां स्टेज खत्म हो रहा था। जैसे ही महिला झुकी, वह नीचे गिर गई। हालांकि वहां मौजूद लोग तुरंत महिला की तरफ दौड़े और उसे स्टेज के नीचे से उठाया। गनीमत रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई।

वायरल हो रहा है ये वीडियो

डांसर के स्टेज से गिरने के बाद वहां मौजूद भीड़ समझ ही नहीं पायी कि आखिर हुआ क्या? हालांकि महिला को जब लोगों ने उठाया तो वह स्टेज पर दोबारा चढ़ गई और फिर से डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।कुछ सोशल मीडिया यूजर्स महिला के वीडियो पर खिंचाई कर रहे हैं तो वहीं ऐसे भी यूजर्स हैं जो महिला कई तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं।

 

 

(losaltosresort.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें