हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Viral Video: हरियाली तीज पर बंदर ने भी उड़ाई पतंग, जबरदस्त खींच को देख बच्चे भी हुए खुश

विज्ञापन

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन खूब वीडियो वायरल होते हैं। इनमें शादी से जुड़े व जानवरों से जुड़े अधिक होते हैं। अगर शादी का सीजन हो तो हर आए दिन दूल्हा व दुल्हन के खूब वीडियो देखने में मिल जाते हैं। वहीं, जहां काफी हद तक जानवरों में शेरों के ही वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन कई बार कुछ और जानवर भी ऐसा करिश्मा कर देते हैं, जो बहुत वायरल हो जाता है। अब एक बंदर बहुत वायरल हो रहा है, जिसका वीडियो खूब देख जा रहा है।

दावा है कि इस बंदर ने हरियाली तीज पर पतंग उड़ाई है। वीडियो हरियाणा के पलवल का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बंदर एक छत पर बैठा है, जहां वह सबसे अनोखी पतंग उड़ा रहा है। वहीं, वीडियो में और कोई नहीं दिख रहा है, लेकिन आवाज जरूर सुनने को मिल सकती है। पीछे से कई लोगों के शोर मचाने की आवाज आ रही हैं। इनमें बच्चे भी काफी आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखने को मिलेगा कि बंदर पतंग को छोड़ नहीं रहा है। वह बार बार खींच मार रहा है और पतंग को फाड़ने की बजाय उसे उड़ाने के लिए हाथ पैर मारता दिखता है। बंदर अपने दोनों हाथों से पतंग को उड़ाता दिखता है। अंत में बंदर पतंग को नीचे उतार लेता है। इसके बाद बच्चे बोलते हैं…उतार ली, उतार ली और इसी के साथ वीडियो समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफोर्म फेसबुक पर इस वीडियो को 40 हजार के आस पास लोग देख चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो को प्रशंसनीय बताया।

(https://www.almostthererescue.org/)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola