Viral Video: Maths के फायदे पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुन हो जाएंगे लोटपोट
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियोज को खास प्यार मिलता है। जो यूजर्स को काफी एंटरटेन करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते नजर आ रहा है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। छोटे बच्चों का ये वीडियो देख लोग हंस-हंस के पागल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आ रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि छोटा बच्चा बैठा हुआ है और कोई उससे पूछ रहा है कि मैथ के क्या-क्या फायदे होते हैं। सवाल सुनकर उसने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे। बता दें, बच्चे ने सवाल के जवाब में कहा कि क्या फायदा मैथ्स पढ़ने का जब गिनने के लिए पैसे ही न हों। जवाब सुन लोग लोटपोट हो रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CgUqCf0ApVI/?utm_source=ig_web_copy_link
वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम के hey_its_me_abhirajbhavik नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 2 मिलीयन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 1 लाख से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: