Agra Viral Video : मां-बाप की लापरवाही का नतीजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब परिजनों की लापरवाही के कारण बच्चों की जान भी जा चुकी है। आगरा में भी एक बच्चे को मां-बाप की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसमें मां-बाप की ही गलती है।
मामला आगरा के एक मॉल का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मॉल की पार्किंग में मां-बाप ट्रॉली में सामान लेकर खड़े हैं और शायद कार में सामान रखने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी डेढ़ साल की बच्ची पास में ही घूम रही थी, तभी एक कार वहां पहुंची और बच्ची उसी कार की चपेट में आ गई।
कार की चपेट में आने के बाद बच्ची रोने लगी तब उसकी मां ध्यान उस पर गया। बच्ची को बाहर निकाला। कार में सवार लोग भी बाहर निकल कर आ गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार सवार ने बच्ची को पिता के साथ अस्पताल ले जाने में जरा सी भी देरी नहीं दिखाई। बच्ची की स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन घटना के बाद तमाम लोग मां-बाप की गलती बता रहे हैं।
एक ने लिखा कि मैं अपने बच्चों का हाथ कभी भी नहीं छोड़ता, मुझे डर रहता है। एक ने लिखा कि गाड़ी चालक की कितनी गलती है, ये तो नहीं पता लेकिन मां-बाप की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। एक अन्य ने लिखा कि ड्राइवर की गलती नहीं है। बच्ची छोटी थी, इसलिए उसे दिखाई ही नहीं दी।
यह भी पढ़ें : कुत्ते ने की छोटी सी शरारत, देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर! वायरल हो रहा वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा ने लिखा कि बहुत दुःखद घटना है, माता-पिता ही इस दुर्घटना के जिम्मेदार हैं। अगर किसी ने भी इस बच्चे को अपनी गोद में लिया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती। एक ने लिखा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों का बच्ची पर ध्यान ही नहीं है। गलती इन दोनों की है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines