Cobra Viral Video: किंग कोबरा आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर में हाइबरनेट करते हैं, जिसके बाद दिसंबर-जनवरी में उनके संभोग का मौसम आता है। इन जहरीले सांपों के हाइबरनेशन के स्थान अक्सर इंसानों के लिए खतरा पैदा कर देते हैं। किंग कोबरा को हाल ही में एक स्कूटी के अंदर हाइबरनेट करते हुए देखा गया।
दुपहिया वाहन से घातक नाग को निकालने के लिए प्रशिक्षित सांप बचावकर्मी को बुलाया गया। क्लिप को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर निम्नलिखित कैप्शन के साथ साझा किया, ‘स्कूटी कोबरा के लिए हाइबरनेट करने के लिए एक अच्छी जगह बन रही है। एक प्रशिक्षित बचावकर्मी इसे सुरक्षित बाहर निकालता है। ये स्टंट खुद कभी न करें।’ वायरल हो चुकी वीडियो 40k से अधिक बार देखी जा चुकी है और इसके खूब लाइक भी आए हैं।
वीडियो में जहां लोग स्कूटी से कुछ दूरी पर खड़े हैं। वहीं सांप से बचाने वाले ने स्कूटी के आगे वाले हिस्से को पेचकस से खोल दिया है। धीरे-धीरे और सावधानी से आदमी स्कूटर से कोबरा को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लेता है। वहां मौजूद लोगों घटना की वीडियो बना रहे थे और बहुत गौर से देख रहे थे। वहीं, उधर एक कुत्ता भी नजारे पर पूरी नजर रखे हुए था। जैसे ही शख्स ने सांप को पकड़ लिया और ले जाने लगा तो कुत्ता भौंकने लगा।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
18 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines