Woman Dance Viral Video : भारत में जगह-जगह आपको डांस कर रील बनाते लोग आसानी से दिख जाएंगे लेकिन इस बीच कुछ भारतीय लड़कियां स्विट्जरलैंड में एक साथ बाथरोब पहनकर नाचती दिखाई दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये कैसा नशा है भाई?
वीडियो को अरिषा और अमिता शर्मा नाम के इंस्टाग्राम यूजर (@arishamita) ने शेयर किया है जिसमें पांच लड़कियां बेफिक्र अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। फिल्म फिर हेरा फेरी के मशहूर गाने “ऐ मेरी जोहरा जबीं” गाने पर ये महिलाएं बाथरोब पहनकर डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है “सस्ते नशे इन स्विटजरलैंड”। वहीं वीडियो पर लिखा हुआ है कि “यह एहसास होना कि हमारी उम्र गंभीर हो रही है लेकिन हमारा जीवन नहीं”
50 लाख लोग देख चुके हैं वीडियो
वीडियो में डांस कर रहीं लड़कियों की बेफिक्री और वीडियो के साथ शेयर किया गया कैप्शन लोगों को खूब मजेदार लग रहा है। शेयर किए जाने के बाद से ही इस वीडियो को पचास लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं।
एक ने लिखा कि सस्ता नशा है ठीक है लेकिन बता तो दो कि ये कौन सा नशा है। एक ने लिखा कि असल में जिंदगी 40 की उम्र से शुरू होती, तब तक आप सिर्फ रिसर्च ही करते रहते हैं। एक ने लिखा कि पहले जब मैंने वीडियो देखा तो मुझे लगा कि ये औरतें क्या कर रही हैं? कुछ देर बाद समझ आया कि यही तो जिंदगी है।
यह भी पढ़ें : 30 साल में दुल्हन ने 20 बार क्यों की शादी? देखें, बिहार के वायरल हुए वीडियो में
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन महिलाओं ने बेफिक्री से डांस कर लोगों को एहसास कराया है कि जिंदगी को हर मोड़ पर एन्जॉय करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये है पगलों की टोली, इसी तरह के पागलपन से दिमाग को शांति मिलती है। एक अन्य ने लिखा कि जब इंसान बेफिकरा होता है, तभी वह जिंदगी जी पाता है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines