Snake In Helmet Viral Video: सांप ऐसे जानवर हैं जिन्हें देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। अगर यही सांप आपकी सुरक्षा करने वाले हेलमेट के अंदर घुसकर बैठ जाए और आप उसे पहन लें तो क्या स्थिति होगी? कल्पना करने से ही शरीर कांप उठता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलमेट के अंदर घुसकर बैठे सांप को देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो में एक हेलमेट दिखाई दे रहा है , हेलमेट में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जब एक शख्स स्टिक लेकर हेलमेट के अंदर के कपड़ों को हटाता है तो जो नजारा दिखा वो रोंगटे खड़े कर देना वाला है। हेलमेट के अंदर से एक सांप निकला और यह बेहद खतरनाक और जहरीला सांप था।
बताया जा रहा है कि हेलमेट के अंदर निकला सांप बेहद खतरनाक और जहरीला है। इस वीडियो को शेयर कर लोग हेलमट यूज करने वालों को सावधान कर रहे हैं और हेलमेट पहनने से पहले ध्यान से उसकी जांच करने की सलाह दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा की हे भगवान, हेलमेट पहनने से पहले उसकी ठीक से जांच करें, वरना ये बड़ा ही खतरनाक हो सकता है। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इसीलिए मैंने तो हेलमेट पहनना ही छोड़ दिया है। एक ने लिखा कि जब कोई हेलमेट काफी दिनों बाद यूज करे तो उसकी अच्छे से सफाई जरूरी है, वरना इस तरह बड़ी घटना ही सकती है।
यह भी पढ़ें : ‘टेडी बियर’ की हरकत से भड़क गई लड़की, भीड़ में ही कर दी पिटाई; देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि वैसे ही हर मोड़ पर खतरा है और अब ये एक नया खतरा पैदा करने की कोशिश हो रही है। अरे भाई जब हेलमेट ढंग से नहीं रखोगे, उसे नहीं पहनोगे तो सांप पहन लेगा तो उसमें गलत क्या है? एक अन्य ने लिखा कि सांप ऐसे जानवर हैं जो कहीं भी घुस सकते हैं, इनसे कितना बचाव करें? ये तो बिस्तर में घुस जाते हैं, टॉयलेट में भी पहुँच जाते हैं, कहां- कहां बचाव करें?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines