Ram lakshman in Ayodhya Viral Video : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के तमाम बड़े मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि धारावाहिक रामायण में ‘राम’ और ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। जहां इस जोड़ी का जबरदस्त स्वागत हुआ। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में ‘राम और लक्ष्मण’ के बीच चल रहे मस्ती मजाक को दिखाया गया है। किसी शरारत में ‘राम’ लक्ष्मण के कान खींचते दिखाई दे रहे हैं। सुनील लहरी, अरुण गोविल से हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। सुनील लहरी कह रहे हैं कि गलती हो गई, क्षमा करें। इसके बाद अरुण गोविल माफ कर देते हैं।
वीडियो को खुद रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में आगे कहा है कि यह है हमारा रिश्ता, 36 साल पहले बना था। सुनील लहरी कहते हैं, आज भी वही रिश्ता है, उतना ही प्यार है और डांट फटकार है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक ने लिखा कि रामायण की पूरी टीम को एक साथ देखने की बड़ी तमन्ना है। पूरी टीम के साथ एक वीडियो आना चाहिए। एक ने लिखा की भाई-भाई का प्यार देखना है तो राम लक्ष्मण का उदाहरण सबसे पहले दिमाग में आता है। एक अन्य ने लिखा कि हम तो इन्हीं के स्वरूप में राम लक्ष्मण को देखते हैं।
यह भी पढ़ें : जब अयोध्या में खुद प्रकट हो गए ‘श्री राम’, खाए शबरी के बेर; लक्ष्मण और सीता भी थे साथ
बता दें कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 18 जनवरी को गर्भगृह में राम लला की प्रतिमा को स्थापित किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines