Snake Viral Video: कई बार में कैमरे में ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जब ऑनलाइन इंटरव्यू दे रहा था तभी उसके पीछे एक विशाल सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही पैनल में मौजूद तमाम लोग हैरान रह गए लेकिन इंटरव्यू दे रहा शख्स टस से मस ना हुआ।
घटना का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसमें पॉडकास्ट कर रहे एक व्यक्ति के पीछे छत से लटकता हुआ अजगर दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि विशाल अजगर को अपने इतने करीब देखने के बाद भी आदमी बेहद शांत रहा और इंटरव्यू में अपनी बात जारी रखा। यह देखकर इंटरव्यू में शामिल अन्य लोग हैरान रह गए।
UPI के अनुसार, सिडनी में मौजूद सलाहकार फर्म द स्ट्रैटेजी ग्रुप द्वारा पॉडकास्ट में, फ्रेश पर्सपेक्टिव्स के मेजबान द्वारा रेजेन फार्मर्स म्यूचुअल के एंड्रयू वार्ड का साक्षात्कार लिया जा रहा था , तभी उनके पीछे की छत से एक सांप निकल आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस डिबेट में शामिल अन्य लोगों ने बताया कि आपके पीछे सांप है।
हालाँकि वह शख्स बिना घबराए, डरे वहीँ बैठा रहा और अपनी बात कहता रहा। सांप को देखकर शख्स ने यह कहा कि यह एक कालीन अजगर है। कुछ दिन पहले ही अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
कालीन अजगर जहरीले नहीं होते हैं, इस प्रजाति के अजगरों में नुकीले दांत भी नहीं होते हैं। हालाँकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ये जानलेवा नहीं हैं। अपने बड़े आकार और ताकत के अलावा, कालीन अजगर में लगभग 100 छोटे, तेज दांत भी होते हैं जिनके काटने पर घाव हो सकता है।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
7 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines