Air Hostess Viral Video:पिछले दिनों में फ्लाइट में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिस पर खूब विवाद हुआ। कहीं एक प्रेमी जोड़ा टॉयलेट में पकड़ा गया तो कहीं जहाज में ही सांप निकल आया। अब एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक यात्री, क्रू मेंबर का छुपकर वीडियो बना रहा था। हालांकि वह पकड़ा गया और आगे पढ़िए उसके साथ क्या हुआ ?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट में सवार में एक यात्री अपने फोन का कैमरा चालू करके उसे नीचे की और लेकर बैठा है। सामने से एयर होस्टेस आ रही है। यात्री महिला का वीडियो रिकॉर्ड करना चाहता था लेकिन अन्य यात्रियों ने मोबाइल की स्क्रीन देख ली और उसका ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया ।
इसकी जानकारी जब अन्य क्रू मेंबर्स को हुई तो एक शख्स आगे आया और उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वीडियो में पुलिस की एक टुकड़ी को यात्री के पास देख जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यात्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि घटना कहां की है, इसके बाद की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।
पहली बार इस वीडियो को साल 2023 में शेयर किया गया था। हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफोर्म X पर फिर से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके बाद से ही यह वायरल है । वीडियो को @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : Flight Viral Video: उड़ते जहाज में निकला सांप, यात्री डर से गए कांप, इस हाल में पूरा किया सफर
एक ने लिखा कि अगर ऐसा मेरे सामने होता तो मैं सबसे पहले एक लात मारता और फोन छीन कर नीचे फेंक देता । एक ने लिखा कि इसीलिए जापान में कैमरे के साउंड को आप बंद नहीं कर सकते । एल शख्स ने लिखा कि ऐसे इंसान की जगह जेल में होनी चाहिए यह समाज में रहने के लायक नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines