Viral Video: कल यानी 20 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया गया, जहां लोगों ने इस त्योहार की बहुत से खूबसुरत तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। इसी बीच सोशल मीडया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति करवाचौथ की पूजा करते दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया तेजी से वारयल हो रहे इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट में एक बुजुर्ग आदमी मिया खलीफा के लिए व्रत रखते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति ने मिया खलीफा के लिए करवा चौथ की पूजा की। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों के लिए ये एक फनी पोस्ट है, वहीं कुछ लोग इसे डरावना भी बता रहे हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। आइये इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।
करवा चौथ का वायरल वीडियो
हाल ही में एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति मिया खलीफा के लिए करवा चौथ की पूजा करता नजर आ रहा है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।
इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति को पारंपरिक थाली और छलनी के साथ पूजा करते देखा जा सकता है, जो दीवार पर लगी मिया खलीफा की तस्वीर को देख रहा है। जहां कुछ यूजर्स ने इसे हंसी में उड़ा दिया है, वहीं कुछ ने इसे गुमराह करने वाला पोस्ट बताया है। यहां आप इस पोस्ट को देख सकते हैं।
यूजर ने दिया रिएक्शन
इस वायरल वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, दुर्भाग्य से, ऐसे खूबसूरत उत्सवों को केवल ध्यान और विचारों की इच्छा से प्रेरित होकर भोग-विलास में बदल दिया गया है। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि बुजुर्ग व्यक्ति की हरकतें केवल उसके पोते-पोतियों के प्रभाव से प्रेरित थीं, उनके पोते-पोतियों ने उन्हें कुछ लाइक और फॉलोअर्स के लिए ऐसा करने के लिए मजबूर किया।
इसके अलावा कुछ यूजर ने इसे मजेदार वीडियो बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि इसने मुझे बहुत हंसाया, हाहाहा मजेदार। वैसे कुछ यूजर इससे नाराज नजर आए हैं , एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “दिस इज क्रिपी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब खलीफा के नाम पर कोई पोस्ट चर्चा में आई है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
10 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
18 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines