Firefighter arrested by police : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दमकलकर्मी को एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार करते देखा जा सकता है। दमकलकर्मी सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक शख्स को बचाने में मदद कर रहा था, तभी वहां पुलिसकर्मी पहुंच गया और हाथ में हथकड़ी पहनाकर अपने साथ ले गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, आगे जानिए किस वजह से पुलिस ने दमकलकर्मी को गिरफ्तार किया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर एक दमकलकर्मी के हाथ में एक पुलिसकर्मी हथकड़ी पहना रहा है। हैरानी की बात यह है कि दमकलकर्मी पर कार्रवाई उस वक्त हुई, जब वह सड़क दुर्घटना में घायल एक शख्स की मदद कर रहा था। दरअसल दमकलकर्मी का जो वाहन था वह तय नियम के अनुसार सड़क पर नहीं खड़ा था। गिरफ्तारी के बाद बवाल खड़ा हो गया।
जब दमकमलकर्मी को गिरफ्तार करती पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भड़क गए और सवाल उठाने लगे कि आखिर किसी की जान बचाते शख्स को गिरफ्तार क्यों किया गया? विवाद बढ़ता देख दमकल विभाग की तरफ से भी बयान जारी किया गया और कहा गया कि हम अपने विभाग के इस कर्मचारी की तारीफ करते हैं कि उसने कोई बवाल ना करते हुए खुद को गिरफ्तार करवा लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो देख भड़क उठे थे लोग
एक ने लिखा कि ऐसे लोगों को पुलिस विभाग से निकाल देना चाहिए। ये नियमों को पालन करने का ढोंग करते हैं, जिससे लोगों को भारी नुकसान होता है। एक ने लिखा कि ये पुलिसकर्मी पागल लग रहा है, वह लोगों की सुरक्षा कर रहे है, भले ही उससे ट्रक से ट्रैफिक की गति धीमी हो रही हो। एक अन्य ने लिखा कि इसीलिए अधिकतर लोग पुलिसवालों को देखते ही भड़क जाते हैं।
यह भी पढ़ें : कुत्तों की इस हरकत से परेशान हुआ शहर, सभी डॉगी का होगा DNA टेस्ट; क्या है वजह
बता दें कि यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना कई साल पहले हुई थी, जिसका वीडियो अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद एक बार फिर लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines