Flight Crash Viral Video: फ्लाइट क्रैश होने के कई मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि फ्लाइट क्रैश होने का पूरा वीडियो कभी कभी ही सामने आ पाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार्यक्रम के दौरान जहाज क्रैश हो गया। खुशी के माहौल में चीख पुकार मच गई।
अमेरिका के मैक्सिको में एक कपल ने अपने होने वाले बच्चे का जेंडर रिवील कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में बच्चे के लिंग की घोषणा के बाद एक फ्लाइट को रंग की बारिश करते हुए उड़ान भरनी थी लेकिन इसी दौरान फ्लाइट दुर्घटना का शिकार हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां लोग फ्लाइट द्वारा गुलाबी रंग की बारिश देखकर खुश थे, वहीं अगले ही पल चीखने लगे। दरअसल फ्लाइट जैसे ही उस जगह पर पहुंची और ऊपर की ओर उड़ान भरी, एक साइड क्रैक हो गया और कुछ दूर जाकर वह गिर गया। बताया गया कि इस घटना में पायलट की मौत हो गई।
इस दुर्घटना के बाद इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को खूब खरी खोटी सुनाई गई, क्योंकि इन पर आरोप है कि इन लोगों ने दुर्घटना का शिकार हुए विमान को नजरअंदाज कर दिया और घटनास्थल तक नहीं गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी आक्रोश व्यक्ति किया और कहा कि हमें तो यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसे लोग इस समाज में रहते हैं।
घटना साल सितंबर 2023 में हुई थी। फ्लाइट से स्टंट कर रहे पायलट का नाम 38 वर्षीय लुइस एंजेल लोपेज हेरास था। हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है, जब इस तरह के कार्यक्रम में विमान दुर्घटना का शिकार हुआ हो। इससे पहले मार्च 2021 में कैनकन में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें एक की मौत और तीन घायल हो गए थे।