सांप को देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। सांपों से लोगों में डर इसलिए भी होता है क्योंकि सांप की प्रजातियों के बारे में लोगों के पास जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर सांप के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के घर की तरफ एक सांप तेजी आता दिखाई दे रहा है। सांप को भगाने के लिए महिला ने चप्पल से उसे मार दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप तेजी से एक घर की तरफ आ रहा है, जहां कुछ महिलाएं मौजूद हैं। महिलाएं सांप को अपनी तरफ आता देख जोर से चिल्लाने लगीं। हालांकि सांप मुड़ा नहीं बल्कि महिलाओं की तरफ ही आता रहा। इसी बीच महिला ने चप्पल लेकर सांप को मार दिया। वीडियो के अगले हिस्से में जो हुआ, यकीनन उस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है।
जब महिला ने सांप को चप्पल से मारा तो सांप रुक तो गया लेकिन फिर वह चप्पल लेकर भागने लगा। सांप ने अपने मुंह से चप्पल को पकड़ लिया और वहां से भागने लगा। वीडियो में महिला कह रही है, इधर मत आओ लेकिन जब सांप नहीं रुका तो उसने चप्पल फेंक दिया। सांप के मुंह में चप्पल फंस गया और वह चप्पल लेकर वहां से भाग गया।
सांप को चप्पल ले जाते देख महिलाएं भी हैरान रह गईं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये सांप तो चप्पल लेकर भी भाग गया। वीडियो को इंस्टाग्राम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है जबकि ढ़ाई लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
सांप को चप्पल चोर बता रहे लोग
एक ने लिखा कि यह सांप तो चप्पल चोर निकला। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि सांप का फन चप्पल में फंस गया हो और वह उसे ना निकाल पा रहा हो। एक ने लिखा कि यह मजाक का विषय नहीं है। उसका मुंह फंस गया है और वह उसे निकाल नहीं पा रहा है। एक ने लिखा कि पहली बार मैंने ऐसे जानवर को चप्पल चुराते देखा, जिसके पैर ही नहीं हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines