Viral Video: एक्स पर एक वीडियो तेजी से हो रहा है,जिसमें जाने माने भारतीय व्लॉगर पैसेंजर परमवीर और एक चाइनीज महिला के बीच भारतीय और चाइनीज खाने को लेकर बहस हो रही है। वायरल वीडियो में महिला ने कुछ वीडियो दिखाते हुए परमवीर से कहा कि भारतीय खाना बहुत गंदा है। हालांकि दोनों के बीच चल रही नोकझोंक बहुत हल्की थी, लेकिन ये दो देशों के खाने के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है।
भारतीय व्लॉगर पैसेंजर परमवीर ने अपनी बात साबित करने के लिए चीनी महिला को एक अच्छे भारतीय रेस्टोरेंट में ट्रीट दी।आइये जानते हैं कि ये वीडियो क्यों वायरल हो रही है।
क्यों वायरल हो रहा वीडियो?
इस वीडियो में भारतीय व्लॉगर ‘पैसेंजर परमवीर’ एक चीनी महिला के साथ भारतीय व्यंजनों पर हल्की-फुल्की बहस करते नजर आ रहे हैं। आपस में बात करते हुए परमवीर मजाक में कहते हैं कि चीनी खाना अच्छा नहीं है, लेकिन भारतीय खाना लाजवाब है। इस पर चीनी महिला ने उनको भारतीय स्ट्रीट फूड के कुछ अजीब वीडियो दिखाए ,जिसमें लोग गंदगी से खाना बनाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में तो व्यक्ति अपने पैरों से टमाटर पीसता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में महिला हंसते हुए परमवीर को वीडियो दिखाया और कहा कि तुमने कैसे कहा कि चीनी खाना खराब है? मैंने जो वीडियो देखे हैं, उनमें मुझे भारतीय खाना बहुत गंदा लगता है। इस पर परमवीर लेकिन थोड़ा हैरान होकर हंसते हुए कहते हैं कि इसने तो मेरी बोलती बंद कर दी। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें –Video: तमिलनाडु के इस शहर में 15 मिनट में हुई रिकॉर्ड 4.5cm बारिश
कैसे दिया जवाब?
बात को संभालते हुए परमवीर ने महिला को कहा कि ये क्लिप सामान्य से बहुत अलग हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें ये वीडियो कहां से मिलते हैं, लेकिन यह बहुत ही असामान्य है; मैंने खुद ऐसा कभी नहीं देखा। आगे उन्होंने कहा कि एक साफ-सुथरी, प्रतिष्ठित जगह पर जाने से भारतीय व्यंजनों के बारे में उनका नजरिया बदल सकता है।
इसके बाद परमवीर उन्हें एक लोकल भारतीय रेस्तरां में ले गए , जिसका नाम संतूर है और चीनी महिला को खाना खिलाया। वीडियो के आखिर में आप महिला को खाने का स्वाद लेकर खाते हुए देख सकते है। बता दें कि इस वीडियो पर 27600 बार देखा गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines