Wedding Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स माइक लेकर पड़ोसियों को आगाह कर रहा है कि उसे देखने के लिए लड़की वाले आने वाले हैं। ऐसा अगर किसी ने उलटी-सीधी हरकत की तो उसकी खैर नहीं है। इस वीडियो को देख लोग खूब मजे ले रहे हैं।
शादी के लिए बातचीत के दौरान ‘भांजी मारने’ वाले लोगों की भी खूब चर्चा होती है। ये वे लोग होते हैं, जो दो लोगों की शादी में रुकावट डालने की कोशिश करते हैं। वायरल वीडियो में शख्स ऐसे ही लोगों को चेतावनी देते हुए कहा रहा है कि आप लोगों को सूचित किया जाता है कि कल मुझे देखने वाले आ रहे हैं तो कृपया भांजी मारने की कोशिश ना करें’
शख्स आगे कह रहा है कि अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो इलाज कर दूंगा। सब लोग अपने घर में रहना। वीडियो को देखने पर प्रतीत हो रहा है कि इसे जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है। फेसबुक पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि वे कौन से बेवकूफ लोग हैं जो तुझे देखने के लिए आ रहे हैं। एक ने लिखा कि बिलकुल ठीक कर रहा है ये लड़का, पड़ोसियों को बहुत तकलीफ होती है जब कोई रिश्ता आता है तो। एक अन्य ने लिखा कि फिर तो हो चुकी इसकी शादी, अगर लड़की वालों ने यह वीडियो देख लिया तो भांजी मारने वालों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें : Viral Video: समुद्र के पानी से इस लड़की ने बनाया पास्ता, हैरान रह गई इंटरनेट की दुनिया
एक ने लिखा कि पड़ोसियों को वाकई जलन होती है, अगर किसी की शादी होने लगे तो सबसे ज्यादा तकलीफ उन्हीं को होती है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस लड़के की शादी हो जाने दो भाई, ये पड़ोसी पीड़ित लग रहा है। एक ने लिखा कि मैं तो इस वीडियो को लड़की वालों के पास भेज रहा हूं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines