नई दिल्ली: झारखंड के गोड्डा जिले के एक बच्चे के रिपोर्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा बच्चा प्लास्टिक की बोतल और लकड़ी से बनाई गई माइक से सरकारी स्कूल में फैले अव्यवस्था की पोल खोल रहा है।
बच्चे के वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सरफराज अगली रिपोर्टिंग अपने नए स्कूल से करना, बस्ता बांध… स्कूल और हॉस्टल तेरा इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, गोड्डा के सरकारी स्कूल के छात्र (बाल पत्रकार) सरफराज ने अपने धाकड़ रिपोर्टिंग से सरकारी स्कूल की पोल खोलकर रख दी। हाथ में एक लकड़ी और प्लास्टिक बोतल से बने माइक को लेकर सरफराज खान ने दिखाया कि क्लास रूम में पढ़ाई की जगर चारा भर कर बाहर से बंद कर दिया गया है।
मिड डे मील के लिए खाना बनाने वाली जगह पर भी गंदगी पसरी रहती है। इसके अलावा शौचालय, पानी की समस्याओं को भी सरफराज ने अपनी रिपोर्टिंग में दिखाई है। उसने मौके पर मौजूद अन्य छात्रों से भी बातचीत की।
कार्रवाई के लिए कलेक्टर को लिखा है: BDO
उधर, इस मामले में महगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण चौधरी ने कहा कि छात्र का वीडियो मैंने भी देखा था, लेकिन हम जब स्कूल में पहुंचे तो हमने देखा कि वीडियो में जो भी समस्याएं दिखाई गई हैं उन पर लीपापोती करने की कोशिश की गई थी। मामले की विस्तृत रिपोर्ट और शिक्षकों पर कारवाई करने के लिए कलेक्टर को लिखा गया है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
4 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines