News 24 Debate Video Viral : News 24 की डिबेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की बात पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भड़क गए थे और उन्होंने लाइव डिबेट के दौरान ही माफी की मांग की थी। अब इस वीडियो के जरिए सुप्रिया श्रीनेत को खूब ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि डिबेट के दौरान ही सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई भी दी थी। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला!
15 अगस्त को न्यूज 24 पर राहुल गांधी को लाल किले पर पिछली सीट पर बैठाये जाने पर चर्चा हो रही थी। इस पर जब भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- “आज मेरी मां का जन्मदिन है और भारत माता का स्वतंत्रता दिवस है।” शहजाद के इतना कहते ही कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये झूठ है, मैं इसका खंडन करती हूं। सुप्रिया श्रीनेत के इतना बोलते ही शहजाद भड़क गए!
भड़क गए शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने भड़कते हुए कहा कि मेरी माता का जन्मदिन है, ये झूठ है? अरे मेरी मां का जन्मदिन है और वो एक सिंगल लेडी हैं। अब ये बताएंगी कि मेरी मां का जन्मदिन कब है? मैं इस पर सख्त आपत्ति करता हूं। मेरी मां पसमांदा समाज से आने वाली मुसलमान महिला हैं और मैं इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करूंगा। पहले मुझसे माफी मांगी जाए। मेरी मां का जन्म कब हुआ, ये बताएंगी क्या?
सफाई में क्या बोली सुप्रिया श्रीनेत?
एंकर मानक गुप्ता ने सुप्रिया श्रीनेत से पूछा कि आप किस बात का खंडन कर रही हैं? इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मैं इस बात का खंडन कर रही थी कि आपने प्रश्न पूछा था कि क्या राहुल गांधी ने अपनी सीट पीछे रखने के लिए रिक्वेस्ट किया था। मैं कांग्रेस की प्रवक्ता होने के नारे इस दावे का खंडन करती हूं।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट छूटने के बाद अमेरिकी महिला चेक-इन काउंटर पर चढ़ी, मॉनिटर फेंका, देखिए VIDEO
अब सुप्रिया श्रीनेत का अधूरा वीडियो शेयर कर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि बीच में बार-बार बोलने पर इंसान इसी तरह फंस जाता है। सुप्रिया श्रीनेत गलत वक्त पर बोल गईं और अब ट्रोल हो रही हैं। एक ने लिखा कि इस डिबेट को देखकर लोग तो हंस ही रहे हैं लेकिन पैनल में शामिल सभी लोग हंसने ही वाले थे, बेचारे किसी तरह अपनी हंसी रोके बैठे थे। एक ने लिखा कि शहजाद जबरदस्ती अपनी मां का नाम घसीट रहे हैं, वो ठीक नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines