सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं। आपने नाग-नागिन को अक्सर जंगल में शिकार करते हुए देखा हो,गा। जहां वो एक बार अपने शिकार को दबोच लें तो उसका बचना मुश्किल होता है। मगर क्या कभी नाग-नागिन को प्रेम करते हुए देखा है? ऐसी ही एक और वीडियो अब वायरल हो रही है। वीडियो में एक नाग और नागिन का जोड़ा तालाब में इश्क लड़ाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वाकई देखने में अजब है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
सामने आए करीब छह मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण जंगल में जा रहे थे कि तभी रास्ते में नाग-नागिन पर नजर पड़ी। दोनों एक-दूसरे को ऐसे प्रेम करते हुए नजर आए कि सालों बाद मिले हों। मजेदार है कि नाग-नागिन को प्रेम करता देख ग्रामीण भी संगीत बजाने के उपकरण ले आए और वहीं बैठकर खूबसूरत धुन बजाने लगे। ब्रैकग्राउंड में संगीत और सामने नाग-नागिन को प्रेम करते हुए देखना खूब मनमोहक लगता है।
एक-दूसरे के प्रेम में डूबे नाग-नागिन तभी ऐसा कुछ करते हैं कि कोई भी हैरान रह जाए। दरअसल दोनों प्रेम करते हुए हवा में कई फीट ऊपर तक अपनी शरीर उठा लेते हैं। ऐसा नजारा कई बार देखने को मिलता है। वीडियो ध्यान से देखने पर मालूम होता है कि दोनों जैसे संगीत की धुन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोनों सांप कभी एक दम से शांत हो जाते कभी अचानक एक-दूसरे से लिपट जाते हैं।
देखें वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो snakeworld पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा चुका है। काफी संख्या में लोग वीडियो को देख रहे हैं। काफी तादाद में लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। अगर आप भी इस अजब प्रेम की वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines