हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चलती ट्रेन से स्टंट करने का खतरनाक अंजाम, अब घर में बैठ पछता रहा है शख्स; वायरल हुआ था खतरनाक वीडियो

Train Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन से स्टंट कर रहा था। स्टंट के बाद इस शख्स के दुर्घटना हो गई, और अब यह बिस्तर पर लेटकर पछता रहा है।

विज्ञापन

Train Accident Viral Video : आजकल रील बनाने और फेमस होने के लिए स्टंट करते कई युवाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ पर कार्रवाई होती है तो कुछ बच निकलते हैं। हालांकि कुछ को तो जिंदगी भर ना भूल पाने वाला सबक मिलता है। एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। यहां एक लड़के ने चलती ट्रेन से स्टंट करने की कोशिश की तो शरीर के आधे अंग गायब हो गए और अब वह बिस्तर पर पड़ा पछता रहा है।

मुंबई की लोकल ट्रेन से स्टंट करते एक नौजवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में ये युवक चलती ट्रेन को पकड़कर अपने पैरों को प्लेटफॉर्म पर रगड़ रहा था। इस वीडियो के बाद उस जब एक और स्टंट कर रहा था तो खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया और उसके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में इस शख्स का एक पैर और एक हाथ कट गया।

स्टंट कर पछता रहा है शख्स 

अब यह शख्स बिस्तर पर पड़ा हुआ है। एक वीडियो में उसने पुलिसकर्मियों के सामने बताया कि मेरा जो वीडियो वायरल हुआ, वह मार्च महीने में बनाया गया था। अप्रैल महीने में स्टंट करने के दौरान मेरे साथ घटना हुई और मेरा एक पैर, एक हाथ कट गया। शख्स का वीडियो शेयर कर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह के स्टंट ना करें।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के स्टंट करने और उसका अंजाम भुगत चुके लोगों का वीडियो सिनेमा हॉल में दिखाए जाने की जरूरत है, जिससे लोग सबक सीख सकें। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों का वीडियो खूब शेयर किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को पता चले कि दुर्घटना ना होने तक जो लोग खुद को शेयर समझते हैं, वही एक दिन बिल्ली बन जाते हैं।

यह पढ़ें : चलती ट्रेन से यात्री के गिरने से वीडियो वायरल, मुंबई लोकल ट्रेन में भारी भीड़ के चलते हुआ हादसा

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि रील के चक्कर में लोग ना जाने कैसे कैसे स्टंट कर रहे हैं। उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, पुलिस को कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola