देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत, जयपुर में बारिश से हुआ बुरा हाल; देखें वीडियो

Jaipur Viral Video : राजस्थान की राजधानी जयपुर में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच एक इमारत के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ताश के पत्तों की तरह इमारत ढह गई।

Jaipur building collapse

Jaipur Viral Video : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है। पानी जमा होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए एक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्डिंग देखते ही देखते धराशायी हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महज 5 सेकंड में ताश के पत्तों की तरह इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस साल अगस्त के पहले 15 दिनों में पिछले साल की अपेक्षा इस साल 150 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जयपुर, दौसा, बारां, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली और सवाई माधोपुर जिलों में भारी बारिश हुई। राजधानी जयपुर के हालत तो बेहद खराब हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त है।

देखते ही देखते ढह गई इमारत 

इसी बीच जयपुर के कल्याणजी रोड पर भयावह घटना घटित हुई है। भारी बारिश के बीच में एक 3 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान घर में 7 लोग मौजूद थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकला गया। इसके बाद इस जर्जर इमारत को नगर निगम की टीम ने गिरा दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना से आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। आसपास की जर्जर इमारतों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं अधिकरियों का कहना है कि कम से कम 50 ऐसे घरों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया है, जिनकी हालत ठीक नहीं है। कुछ लोग इसके बाद इस तरह की इमारत में रह रहे हैं, इससे उनके साथ ही साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरा है।

वहीं जिस इमारत का वीडियो वायरल हो रहा है, उसको लेकर बताया गया कि इमारत की एक दीवार ढह गई थी, जिससे वह झुक गई और बगल में मौजूद चार मंजिला घर के सहारे टिक गई थी। लोगों ने नगर निगम से इसकी शिकायत की, जिसके बाद आयुक्त अभिषेक सुराणा सहित एक टीम ने निरीक्षण किया और फिर उसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ