हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति से हुई लड़ाई तो चलती ट्रेन से कूद गई महिला, यात्रियों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Viral Video : मध्य प्रदेश में चलती ट्रेन से नीचे कूदती महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। पास में मौजूद पति भी तमाशा देख रहा था। यात्रियों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है।

विज्ञापन

Viral Video :  कहते हैं कि वो पति-पत्नी ही क्या, जिनके बीच विवाद ना हो लेकिन जो अपनी पत्नी को मरने के लिए भड़काए वो पति ही क्या? एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन से कूदती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में ही पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

घटना मध्य प्रदेश के उरई से आटा के बीच चलने वाले बरौनी एक्सप्रेस की बताई जा रही है। ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री हैं, बैठने के लिए जगह नहीं है, ऐसे में कई लोग ट्रेन के गेट पर भी बैठे हुए हैं। महिला अपने पति के साथ ट्रेन के दरवाजे के पास थी लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ट्रेन में सवार यात्री पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को देख रहे थे। कुछ इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। विवाद के बीच महिला अचानक गेट के पास गई और दरवाजे से लटक गई। इसी बीच उसका हाथ छूटा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। महिला के नीचे गिरने की बात सुनकर पूरी बोगी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं गेट के पास खड़े कुछ बच्चे रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे महिला के ही बच्चे हों। एक यात्री को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि शराब पीकर लड़ाई लड़ रही थी और अब चलती ट्रेन से कूद गई। इसके बाद ट्रेन को रोका गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की जान बच पाई या नहीं।

यह भी पढ़ें : कभी देखी है लड़कियों की ऐसी गुंडई! फिल्मी अंदाज में दुकानदार से मारपीट, सामान भी तोड़ा

विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि पति ने जानबूझकर पत्नी को ट्रेन से कूदने दिया तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि शराब पीकर लड़ने के बाद खुद ही कूद गई। वीडियो में हैरान यात्रियों और परेशान बच्चों को साफ देखा जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola