Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां और बेटे के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक का वीडियो खूब तेजी से देखा जा रहा है। जिसमें एक महिला अपने घर के किचन में चीला बना रही होती है और तभी उसका बेटा आ जाता है। उसके बेटे ने एक ऐसी बात कही कि मम्मी गुस्से से लाल हो गई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां किचन में खड़ी होकर बेसन के चीले बना रही होती हैं, इसी दौरान उनका बेटा आता है और अपनी मम्मी को सलाह देता है कि मम्मी मेरे में घी-तेल वगैरह कुछ मत डालना। जिस मां गुस्से में कहती है ‘चीला पानी में बनाऊं?’ गुस्से से लाल मम्मी ने आगे कहा, ‘कैसे बनेगा चीला? थोड़ा सा तो तेल डालने पड़ेगा।’ जिस पर बेटा कहता है कि आज सारी डाइट का सत्यानाश हो गया। बेटे की यह बात सुनकर मां का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच जाता है और वो कहती है अपने आप बनाता है तो दुनियाभर के मसाले डालता है तो तब तेरे को नहीं पता चलता,’जो तू खुद खाने में यूज करता है तो कुछ नहीं होता और जब मैं करती हूं अच्छी चीजें देसी घी, अच्छा सा घर का नाश्ता वो अच्छा नहीं लगता। बाहर का बर्गर खाता है तो तेरे को फैट नहीं बढ़ता।’
मां की बात सुनकर बेटा कहता है कि अरे देसी घी में भी तो इतना सारा फैट होता है। जिस मां गुस्से से आग बबूला हो जाती है और कहती हैं, ‘करछी न खा लियो, चीला नहीं मिलेगा करछी मिल जाएगी। चुपचाप जो मिल रहा है वो खाओ।’इंस्टाग्राम पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
35 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines