हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बेटे पर चली तलवार तो ढाल बनीं मां, हमलावर को मारने पत्थर लेकर दौड़ी, वीडियो वायरल

Maharashtra Viral Video : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बेटे पर हमला होता देख मां ने पत्थर से हमलावरों को खदेड़ना शुरू कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और महिला का बेटा अस्पताल में इलाज करवा रहा है।

विज्ञापन

Maharashtra Viral Video : कहते हैं मां के लिए अपनी औलाद से बढ़कर कुछ नहीं होता। बच्चों के लिए मां अपनी जान भी दे देती हैं। ऐसा कई बार हो भी चुका है। बेटे की रक्षा करती एक मां का वीडियो सामने आया है। जब बेटे पर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर जान लेने की कोशिश की तो देखिए कैसे मां हमलावरों को खदेड़ने लगीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर के जयसिंहपुर इलाके की है। यहां मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। किसी तरह मामला शांत हुआ और सब चले गए। हालांकि इसके बाद सुनील रामप्पा लमानी जब अपनी मां के साथ जयसिंहपुर के नंदनी नाका रोड पर मौजूद थे, तभी उन पर बाइक से आए दोनों लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद तो सुनील की मां ने मोर्चा संभाल लिया।

तलवार से सुनील पर हमला करने के बाद हमलवार भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुनील की मां ने पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इधर घायल सुनील भी जमीन पर पड़े पत्थरों से हमलावरों को भगाने की कोशिश करते दिखाई दिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बुजुर्ग मां का ममत्व एक बार फिर दुनिया के सामने दिखाई दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि कुछ वक्त पहले हुई लड़ाई का बदला लेने के लिए बाइक सवार युवकों ने सुनील पर हमला किया था। गनीमत रही कि तलवार से हुए हमले में उसे गंभीर चोट नहीं आई फिर भी उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बेटे को बचाने के लिए जिस तरह बुजुर्ग मां ने हमलावरों को भगाने की कोशिश की, उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें : एक डॉक्टर ऐसा भी! 42 सालों से महज 5 रुपये में करता है इलाज, दूर-दूर से पहुंचते हैं मरीज

विज्ञापन

इस घटना के बाद सुनील रामप्पा लमानी ने जयसिंहपुर पुलिस में विनोद कासु पवार, अरविंद कासु पवार और विनोद बाबू जाधव तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर अब पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola