हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: खचाखच भरी बस में घुस गया बंदर, यात्री के सिर पर बैठा तो मच गई भगदड़

Lucknow Viral Video: लखनऊ में एक बंदर सिटी बस में घुस गया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
लखनऊ बस में घुसा बंदर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बस के अंदर बंदर के घुसा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में कई यात्री सवार है लेकिन इसी बीच बंदर बस के अंदर घुस जाता है। कुछ देर तक तो यात्री बंदर के निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नहीं निकला तो सभी यात्री खुद बस से बाहर आ गए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस का कंडक्टर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलने के लिए कह रहा है। हालाँकि बंदर एक यात्री के सिर पर बैठ गया था, जिसके कारण कई यात्री डर भी गए थे। यात्री डर से बस से निकलकर भाग खड़े हुए जबकि कुछ लोग अंदर ही बैठे रहे। बस कंडक्टर ने सभी को बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन बंदर फिर भी बाहर नहीं आया।

काफी मशक्कत के बाद आख़िरकार बंदर बस से बाहर निकला और बस आगे के लिए रवाना हुई। बस कंडक्टर ने कहा कि बस में बन्दर घुस गया था लेकिन उसने किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाया हालाँकि वह उछलकूद कर रहा था, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। कंडक्टर ने बताया कि बंदर बाहर निकले इसके लिए हमने सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन

बंदर की समस्या से कई शहर के लोग परेशान हैं। लंगूर के कटआउट का उपयोग करने जैसे उपायों की कोशिश तो की गई, लेकिन बंदरों की समस्या बनी हुई है। शहरों में बंदरों द्वारा किए गए हमले से कई लोगों के घायल होने की खबरें सामने आती रहती हैं। हलांकि इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है।

अब लखनऊ की बस में बंदर घुसने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तमाम लोग शेयर कर रहे हैं तो वहीँ कुछ ऐसे भी हैं जो इसी बहाने प्रशासन और सरकार की खिंचाई भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola