यह एक ज्ञात तथ्य है कि बंदरों को केला खाना बहुत पसंद है, क्योंकि यह उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर को केला खाते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो (Monkey Eating Banana Video) इसलिए खास है क्योंकि ये बताता है कि इंसान ही नहीं बंदरों की भी खाने में च्वाइस होती है।
जानवर की अपनी खासियत होती है, लेकिन बंदरों को अपनी होशियारी के लिए जाना जाता है। कहते हैं इनका दिमाग बिल्कुल इंसानों की तरह ही काम करता है। जनाब सिर्फ दिमाग ही नहीं, इनकी खाने-पीने की च्वाइस और तरीका भी बाकी जानवरों से अलग होता है। आपने सुना होगा कि बंदरों को केला बेहद पसंद होता है, लेकिन शायद ही कभी गौर किया हो कि ये केले को यूं ही नहीं खाते।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया और उसका बच्चा कहीं से एक केलालेकर आए हैं। बच्चा केले को खाने के लिए मचल रहा है, लेकिन बंदरिया अपना पूरा वक्त इसे छीलने और साफ करने में लगाती है। वो पहले तो छिलका हटाती है और फिर एक-एक रेशा निकालकर फेंकती है। इतना ही नहीं वो उस रेशे को बच्चे से दूर कर देती है, ताकि वो इसे नहीं खा सके। आखिरकार जब केला पूरी तरह से साफ हो जाता है, तब बंदरिया इसे खाना शुरू करती है।
देखें वीडियो
https://twitter.com/TansuYegen/status/1551591918378881026
इस वीडियो को Tansu YEĞEN नाम के यूज़र ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे 13.9 मिलियन यानि 1.3 करोड़ लोगों ने देखा है और 8 हज़ार लोगों ने पसंद किया है। बंदरों के बारे में यूं तो तमाम रोचक तथ्य हैं, लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि बंदर अकेला ऐसा जानवर है, जो केले को छिलके के साथ नहीं खाकर छीलकर खाता है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
19 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
23 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines