Viral Video: मोनालिसा ने Naatu Naatu पर किया डांस, यूजर्स भड़के, आ रहे उट-पटांग कमेंट्स
Edited By Amit Kasana

मोनालिसा नाटू नाटू सॉन्ग पर डांस करते हुए
Edited By Amit Kasana

मोनालिसा नाटू नाटू सॉन्ग पर डांस करते हुए
Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अकसर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्म RRR के गाने Naatu Naatu पर डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। जिस पर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल किया है। यूजर्स उट-पटांग कमेंट्स कर रहे हैं।
यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहें हैं। Viral Video में मोनालिसा वन पीस ड्रेस में डांस करती नजर आ रही है। देखने में जगह वैनिटी वैन लग रही है। ऐसा लग रहा है कि वह किसी शूट के लिए तैयार हो रहीं थीं, इस बीच उन्होंने यह डांस वीडियो बनाया।
यूजर्स मोनालिसा के डांस परफॉर्मेंस पर मिलाजुला रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने डांस की तारीफ की तो किसी को उनका डांस और एक्सप्रेशन पसंद नहीं आए। मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऑस्कर घर आने की खुशी।’ वीडियो को कुछ घंटों में ही 62 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 200 से अधिक लोग कमेंट्स कर चुके हैं और 9 हजार से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: