Viral Video : छोटे-छोटे बच्चे फोन के आदी हो रहे हैं। बच्चों को फोन से दूर करना आज के समय में सबसे बड़ा चैलेंज है। बड़े होते बच्चों पर जब सख्ती बरती जाती है तो वह खतरनाक कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करते। स्थिति तो यहां तक पहुंच गई कि बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाकर काउंसलिंग करवानी पड़ रही है। कई बच्चों की आखों और सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। इस बीच एक मां-बाप ने ऐसा तरीका अपनाया है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं।
वायरल वीडियो में दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं। दोनों कुछ न कुछ खा रहे हैं और एक दूसरे के माथे पर देख रहे हैं। दरअसल दोनों के माथे पर मोबाइल फोन लगा हुआ है। दोनों बच्चे मोबाइल में चल रहे कार्टून देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग ऐसा इसलिए किए हैं, जिससे बच्चे मोबाइल फोन को दूर से देखें और आंखों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके लेकिन सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं।
लाखों ने देखा वीडियो
वीडियो को @NishiChoudhar15 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, वीडियो शेयर कर लिखा गया है, “पापा ने बोला है फोन दूर से देखना है” जिसे लगभग सात लाख लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मजाक के इतर, यह एक बच्चे के साथ की जाने वाली सबसे बुरी चीजों में से एक है। वे सेलफोन तरंगे मासूम के नाजुक मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि छोटे बच्चे फोन से कुछ नहीं सीख रहे सिर्फ अपनी आंखों का कबाड़ा कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि बच्चे फोन दूर से चलायें, इसके लिए सिर पर बांध दिया है। ये क्या बेवकूफी है?
यह भी पढ़ें : मौत से पहले दिखाई देने लगती हैं ये 5 चीजें! जानें पंडित जी से मृत्यु के रहस्य
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर किसी के एक ही बच्चा है तो क्या पापा को बांधना पड़ेगा? एक अन्य ने लिखा कि आज कल के बच्चों को मोबाइल के प्रति आकर्षित करने में सबसे बड़े अपराधी मां-बाप ही हैं। एक अन्य ने लिखा कि आज के मां-बाप बच्चों को पालने से अधिक उन्हें व्यस्त रखने की कोशिश अधिक करते हैं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines