हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चालान से बचने के लिए बंदे ने लगाया गजब जुगाड़, VIDEO देख हैरान हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए सीट बेल्ट की जगह पैंट की बेल्ट लगा दी.
मजेदार लगने वाला यह वीडियो सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अहमियत का भी बड़ा संदेश देता है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार लेकिन चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मामला पाकिस्तान का है, जहां एक शख्स ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गया.

सीट बेल्ट की जगह पैंट की बेल्ट

वीडियो में दिखता है कि ट्रैफिक पुलिस एक कार चालक को रोकती है और सीट बेल्ट न पहनने पर चालान की बात करती है. इस पर ड्राइवर पूरे भरोसे के साथ कहता है कि उसने सीट बेल्ट लगा रखी है.

लेकिन जब कैमरा सीट बेल्ट पर जाता है तो सच्चाई सामने आ जाती है. कार की असली सीट बेल्ट टूटी हुई थी. उसकी जगह उस व्यक्ति ने अपनी पैंट की बेल्ट निकालकर कार के लॉक में फंसा दी थी, ताकि बाहर से देखने पर लगे कि सीट बेल्ट लगी हुई है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे ‘देसी जुगाड़’ बताया, तो कुछ ने कहा कि इतनी समझदारी अगर सही जगह लगाई जाती तो बेहतर होता. हालांकि यह वीडियो भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह एक गंभीर संदेश भी देता है. सीट बेल्ट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसों में जान बचाने के लिए बेहद जरूरी होती है. यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! 6 साल पहले स्टडी में हुआ था जिक्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola