Telangana Viral Video : कभी-कभी पुलिस वालों का ऐसे लोगों से सामना होता है कि वह खुद समझ पाते कि करें तो करें क्या? ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है। यहां एक शख्स को पानी में तैरता देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस को जब शख्स के पानी में तैरने के पीछे की वजह पता चली तो लोग हंस पड़े।
नदी में तैरती दिखी लाश, सन्न रह गए सब
बताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश नदी में तैर रही है। कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक सोच विचार करने के बाद पुलिस वालों ने बॉडी को बाहर निकालने का फैसला किया। हालांकि जैसे ही पुलिसकर्मियों ने डेड बॉडी को हाथ लगाया तो सब सन्न रह गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 5 घंटे से एक बॉडी पानी में तैर रही है। बॉडी नदी के किनारे पर ही थी तो एक पुलिसकर्मी ने उसे खींचने की कोशिश की तो शरीर में हलचल हो गई। जिसे मृत देह समझा जा रहा था, वह शख्स जिंदा था। वह उठा और पानी में बैठ गया। यह देख पुलिस वाले भी सन्न रह गए।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाले हैरान हैं और पीछे से कुछ लोगों के हंसने की आवाजें आ रही हैं। पुलिसवाले ने अपना हाथ धोया और शख्स से पूछताछ की कि आखिर वह इस तरह पानी में क्यों लेटा हुआ था? शख्स ने इसके पीछे की जो वजह बताई, वह सुनकर सब हैरान हैं।
शख्स ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले का रहने वाला है। काजीपेट में ग्रेनाइट की खदान में काम करता है। उसका कहना है कि कई दिनों से भीषण गर्मी में लगातार काम करते हुए वह परेशान हो गया था। वह थोड़ी देर गर्मी से राहत पाने और आराम पाने की चाहत में नदी में लेट गया। उसे गहरी नींद आ गई।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines